24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख) श्री सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की प्रेरणा से श्री सेवा युवा संस्थान द्वारा नगर में पहली बार आयोजित की गई भव्य ‘भजन जैमिंग नाइट’ भक्ति, संगीत, आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक उल्लास का विराट उत्सव बन गई। नगर की आर.के. कॉलोनी स्थित सेलिब्रेशन ग्रीन में आयोजित इस अनूठे आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति रस की सरिता बहती रही और पूरा परिसर भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के जयघोषों से गुंजायमान रहा।

दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. मंजू एवं श्री सेवा संस्थान अध्यक्ष व विधायक श्रीचंद कृपलानी द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। शुभारंभ के साथ ही वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भोपाल सागर पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचन्द्र, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, पूर्व नगर महामंत्री विरेश चपलोत, भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, तहसीलदार घनश्याम जरवार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

युवा शक्ति ने संभाली व्यवस्थाएं, अतिथियों का हुआ आत्मीय स्वागत

भक्ति संध्या के आरंभ में श्री सेवा युवा संस्थान के युवा सदस्यों द्वारा अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी, पुष्प सजावट एवं धार्मिक झांकियों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिसने आयोजन को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

‘भजन बिट्स’ की प्रस्तुति ने युवाओं को किया मंत्रमुग्ध

कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम ‘भजन बिट्स’ कलाकारों ने लगातार दो घंटे से अधिक समय तक ऊर्जावान एवं भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत शैली एवं जैमिंग बीट्स के साथ प्रस्तुत किए जाने से युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर प्रस्तुति पर श्रोता तालियों एवं जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।

‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’, ‘राधे-राधे श्याम मिलादे’, ‘हरे कृष्णा हरे रामा’, ‘भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा’, ‘म्हारा श्रीनाथ जी खम्मा रे खम्मा’ तथा ‘श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ जैसे लोकप्रिय भजनों पर युवा देर रात तक झूमते एवं नृत्य करते नजर आए। पूरा आयोजन स्थल भक्ति एवं उत्साह के रंग में रंगा दिखाई दिया।

भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का भी हुआ अद्भुत संगम

कार्यक्रम के अंतिम चरण में देशभक्ति से ओतप्रोत ‘वन्दे मातरम्’ एवं राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को राष्ट्र प्रेम से सराबोर कर दिया। उपस्थित हजारों लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान एवं जयघोष के साथ भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर युवाओं में सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।

नगरवासियों ने सराहा अभिनव आयोजन

नगर एवं क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस प्रकार की ‘भजन जैमिंग नाइट’ को लेकर लोगों में भारी उत्साह बना रहा। आयोजन की भव्यता, अनुशासित व्यवस्थाओं एवं सांस्कृतिक वातावरण की नगरवासियों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई। श्रद्धालुओं ने इसे निम्बाहेड़ा के सांस्कृतिक एवं धार्मिक इतिहास का एक ऐतिहासिक आयोजन बताया।

युवाओं को संस्कृति से जोड़ने का सफल प्रयास

कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि आधुनिक संगीत शैली के माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति, भक्ति एवं आध्यात्मिक मूल्यों से प्रभावी रूप से जोड़ा जा सकता है। श्री सेवा युवा संस्थान के इस प्रयास को सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन के सफल संचालन में संस्थान के युवा सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading