24 News Update नई दिल्ली/पानीपत, संवाददाता। ग्लैमर और विवादों के बीच फंसे रैपर बादशाह को आखिरकार झुकना पड़ा। उनके चर्चित ‘टटीरी’ गाने के बोल आया बादशाह डोली चढ़ाने सबकी घोड़ी बनाने…को लेकर उठा विवाद इतना बढ़ गया कि मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा, जहां पेश होकर बादशाह और उनकी टीम को बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी। क्या था विवाद: लिरिक्स और विजुअल्स पर आपत्ति 1 मार्च को रिलीज हुए इस गाने में इस्तेमाल किए गए लिरिक्स और विजुअल प्रेजेंटेशन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने तीखी आपत्ति जताई। आरोप था कि गाने में महिलाओं को आपत्तिजनक और अपमानजनक तरीके से पेश किया गया, जो उनकी गरिमा के खिलाफ है। पानीपत की सामाजिक कार्यकर्ता सविता आर्या ने इस मामले को उठाया, जिसके बाद हरियाणा के अलग-अलग जिलों में 3 एफआईआर दर्ज हुईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाने को यूट्यूब से भी हटवा दिया। कानूनी दबाव में आए बादशाह मामला बढ़ने पर हरियाणा महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया। आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने बादशाह को पेश होने के निर्देश दिए। पेशी से गैरहाजिर रहने पर गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती तक के आदेश जारी किए गए। इसके बाद बादशाह को पंचकूला पुलिस के सामने पेश होना पड़ा, जहां उनसे पूछताछ की गई और जमानती धाराओं में राहत मिली। NCW के सामने माफी, बड़े वादे मंगलवार को दिल्ली में NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर के सामने पेशी के दौरान बादशाह, निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्माता हितेन ने गाने को लेकर खेद जताया। आयोग ने गाने को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। दबाव के बीच बादशाह ने 50 आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाने, महिला सशक्तिकरण पर नया गाना बनाने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया। ‘इरादा नहीं था’—पहले दी थी सफाई विवाद बढ़ने पर बादशाह पहले ही वीडियो जारी कर सफाई दे चुके थे। उन्होंने कहा था कि उनका इरादा किसी महिला या बच्चे का अपमान करने का नहीं था और उनके शब्दों को गलत तरीके से लिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमेरिका-ईरान सीजफायर से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 3000 अंक उछला खैरथल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: आधुनिक सुविधाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, खुलेंगे नए आर्थिक अवसर