24 News Update मुंबई, बिजनेस डेस्क। वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। BSE Sensex करीब 3000 अंक यानी 3.95% की छलांग लगाकर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं Nifty 50 भी 900 अंक (3.80%) उछलकर 24,000 के पार पहुंच गया। ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी आज बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी का ऑटो और रियल्टी इंडेक्स करीब 5% तक उछल गए, जबकि सरकारी बैंक और मेटल इंडेक्स में 3% से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई। FMCG और ऑयल एंड गैस सेक्टर भी 2% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 30 में से 28 शेयर हरे निशान में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी दर्ज की गई, जबकि सिर्फ 2 शेयरों में गिरावट रही, जो बाजार में व्यापक खरीदारी का संकेत है। सीजफायर बना तेजी की बड़ी वजह दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 40 दिनों से जारी तनाव पर 2 हफ्ते के सीजफायर की सहमति बनी है। पाकिस्तान और चीन की मध्यस्थता के बाद यह समझौता हुआ, जिसके तहत अमेरिका, इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकेंगे और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल वैश्विक राहत का असर एशियाई बाजारों में भी दिखा। KOSPI Index 6.35% उछला, Nikkei 225 में 5.12% की तेजी रही, Hang Seng Index 2.85% चढ़ा और Shanghai Composite भी करीब 1.92% ऊपर रहा। अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख 7 अप्रैल को अमेरिकी बाजारों में मिश्रित कारोबार देखने को मिला। Dow Jones Industrial Average हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite और S&P 500 में मामूली बढ़त दर्ज की गई। कच्चे तेल में बड़ी गिरावट सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी राहत दिखी है। ब्रेंट क्रूड करीब 13% गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इससे पहले युद्ध के दौरान कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। लगातार चौथे दिन तेजी गौरतलब है कि 7 अप्रैल को भी बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 510 अंक चढ़कर 74,617 पर और निफ्टी 155 अंक बढ़कर 23,124 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे बाजार में यह तेज उछाल देखने को मिल रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “ज्ञान से कर्म तक” का शंखनाद: पर्यावरण बचाने की लड़ाई में विश्वविद्यालय बना वैश्विक मंच, प्रो. सारंगदेवोत बोले— अब केवल बात नहीं, व्यवहार बदलना होगा आया बादशाह डोली चढ़ाने, सबकी घोड़ी…वाले गाने पर बवाल, गिरफ्तारी की नौबत के बाद झुके रैपर बादशाह, कहा—50 आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की पढ़ाई करवाउंगा…