24 News Update खैरथल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में स्थित खैरथल रेलवे स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर क्षेत्र के विकास का नया आधार बनने जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए व्यापक पुनर्विकास कार्यों ने इस स्टेशन को न केवल अधिक यात्री-अनुकूल बनाया है, बल्कि इसे क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी के प्रमुख केंद्र के रूप में भी स्थापित किया है।अलवर जिले का प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के कारण खैरथल पहले से ही अनाज और सब्जी मंडी के लिए जाना जाता है। किशनगढ़ बास, तिजारा और आसपास के क्षेत्रों के लिए यह स्टेशन एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र रहा है। वर्तमान में यहां 46 ट्रेनों का ठहराव है और औसतन करीब 4,800 से अधिक यात्री प्रतिदिन इस स्टेशन का उपयोग करते हैं, जो इसकी बढ़ती उपयोगिता को दर्शाता है।करीब 12.79 करोड़ रुपये की लागत से किए गए पुनर्विकास कार्यों में स्टेशन भवन का पूर्ण नवीनीकरण किया गया है और नए पोर्च का निर्माण किया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया को 1200 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 3600 वर्ग मीटर किया गया है, जिससे यातायात प्रबंधन में सुधार होगा। इसके साथ ही अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग की सुविधा भी विकसित की गई है।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 4.19 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा आधुनिक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया गया है, जिसमें रैंप और कवर शेड की व्यवस्था है। प्लेटफॉर्म शेल्टर का विस्तार किया गया है और लगभग 4,197 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सतह का नवीनीकरण किया गया है। स्टेशन भवन के भीतर 300 वर्ग मीटर क्षेत्र में कलात्मक चित्रांकन कर स्थानीय संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की गई है। इसके अलावा, नए प्रतीक्षा कक्षों का निर्माण, शौचालयों का आधुनिकीकरण और दिव्यांगजन के लिए हेल्प बूथ, रैंप, विशेष टिकट विंडो, साइनज और बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। ये सभी प्रयास स्टेशन को समावेशी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।पुनर्विकास के बाद खैरथल रेलवे स्टेशन न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और आवागमन के नए अवसर भी सृजित करेगा। यह परियोजना स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को भी नई दिशा देने की क्षमता रखती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आया बादशाह डोली चढ़ाने, सबकी घोड़ी…वाले गाने पर बवाल, गिरफ्तारी की नौबत के बाद झुके रैपर बादशाह, कहा—50 आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की पढ़ाई करवाउंगा… उपराष्ट्रपति भवन में सिंधी संविधान का विमोचन, उदयपुर के पांच प्रतिनिधियों ने बढ़ाया मेवाड़ का मान