24 News Update भोपाल। मध्याप्रदेशमध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की बहुचर्चित भोजशाला को लेकर ऐसा फैसला सुनाया है, जिसने दशकों पुराने विवाद को नए दोराहे पर खडा कर दिया हैं अदालत ने अपने फैसले में भोजशाला को “वाग्देवी मंदिर” माना है और कहा है कि उपलब्ध पुरातात्विक साक्ष्य, ऐतिहासिक तथ्य और ASI की सर्वे रिपोर्ट इस निष्कर्ष की पुष्टि करते हैं।कोर्ट ने कानून, आस्था और पुरातत्व—तीनों को एक साथ रखकर देखा। अदालत ने Ancient Monuments and Archaeological Sites and Remains Act, 1958 के प्रावधानों के साथ अयोध्या मामले के सिद्धांतों को भी आधार बनाया। अदालत ने क्या कहा?हाईकोर्ट ने माना कि भोजशाला परिसर में सरस्वती मंदिर और संस्कृत शिक्षा केंद्र के प्रमाण मौजूद हैं। कोर्ट ने ASI के 2003 के उस आदेश को भी निरस्त कर दिया, जिसमें हिंदुओं को पूजा के पूर्ण अधिकार नहीं दिए गए थे। साथ ही मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार की नमाज की अनुमति देने वाला आदेश भी रद्द कर दिया गया। हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस संरक्षित स्मारक का प्रबंधन ASI के हाथ में ही रहेगा। यानी धार्मिक स्वरूप तय होने के बावजूद प्रशासनिक नियंत्रण केंद्र सरकार और पुरातत्व विभाग के पास रहेगा। मुस्लिम पक्ष, जो अब तक इसे कमाल मौला मस्जिद बताता रहा है, उसे कोर्ट ने सरकार से वैकल्पिक जमीन मांगने की सलाह दी है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। 98 दिन का ASI सर्वे क्यों बना निर्णायक?2024 में ASI ने भोजशाला परिसर का 98 दिन तक वैज्ञानिक सर्वे किया था। इस सर्वे में स्थापत्य अवशेष, शिलालेख, स्तंभों की संरचना और प्राचीन प्रतीकों का अध्ययन किया गया। हिंदू पक्ष ने इन्हीं तथ्यों को आधार बनाकर दावा किया कि भोजशाला मूल रूप से मां सरस्वती का मंदिर और विद्या केंद्र थी। दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष ने सर्वे की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने कोर्ट में कहा कि उपलब्ध कराई गई वीडियोग्राफी और तस्वीरें स्पष्ट नहीं थीं। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि अयोध्या मामले की तरह यहां कोई स्थापित मूर्ति मौजूद नहीं है।लेकिन अदालत ने माना कि किसी स्थल की धार्मिक पहचान केवल वर्तमान मूर्ति से तय नहीं होती, बल्कि उसके ऐतिहासिक और पुरातात्विक चरित्र से भी होती है। अदालत के बाहर भी था तनावफैसले के दिन धार और इंदौर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। शुक्रवार होने के कारण संवेदनशीलता और बढ़ गई थी, क्योंकि इसी दिन मुस्लिम समाज भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज अदा करता रहा है। धार शहर में 12 लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई। करीब 1200 पुलिसकर्मी, रिजर्व पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रही। भोजशाला के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर दी गई। वहीं दूसरी तरफ हिंदू संगठनों ने परिसर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। आगे क्या?अब यह मामला लगभग तय माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा। मुस्लिम पक्ष फैसले की समीक्षा और कानूनी विकल्पों पर काम कर रहा है। दूसरी तरफ हिंदू पक्ष इसे “ऐतिहासिक न्याय” बता रहा है। लेकिन इस पूरे विवाद के बीच सबसे बड़ा सवाल वही है—क्या भारत अपने ऐतिहासिक धार्मिक विवादों का समाधान अदालतों के जरिए स्थायी रूप से कर पाएगा, या हर फैसला एक नए विवाद की शुरुआत बनेगा? Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयनिधि स्टालिन का फिर सनातन धर्म पर बयान, विधानसभा में बोले- इसे खत्म किया जाना चाहिए अगले सत्र से NEET अब ऑनलाइन होगी, 21 जून को होगा री-एग्जाम, 15 मिनट का अतिरिक्त समय और पसंद का सेंटर मिलेगा