24 News update तमिलनाडु। तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की है। मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म समाज को बांटने का काम करता है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए।विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान उदयनिधि ने तमिल सांस्कृतिक परंपराओं का मुद्दा उठाते हुए हाल ही में हुए अभिनेता और नेता विजय के शपथ ग्रहण समारोह का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में तमिलनाडु के पारंपरिक राज्य गीत “तमिल थाई वाझथु” को उचित प्राथमिकता नहीं दी गई। उदयनिधि ने कहा कि राज्य के किसी भी सरकारी कार्यक्रम में इस गीत को सबसे पहले स्थान मिलना चाहिए।दरअसल, 10 मई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहले “वंदे मातरम”, फिर “जन गण मन” और उसके बाद तमिल राज्य गीत प्रस्तुत किया गया था। इसी को लेकर उदयनिधि ने विधानसभा में आपत्ति जताई।यह पहला मौका नहीं है जब उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर तीखा बयान दिया हो। इससे पहले सितंबर 2023 में उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि ऐसी चीजों का सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है।उस बयान के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था। आलोचना बढ़ने पर उदयनिधि ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका विरोध हिंदू धर्म से नहीं, बल्कि सनातन प्रथा से है। उन्होंने दावा किया था कि तमिलनाडु में लंबे समय से सामाजिक असमानताओं के खिलाफ आवाज उठती रही है और कई समाज सुधारकों ने भी इस मुद्दे पर विचार रखे हैं।मार्च 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने भी उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर नाराजगी जताई थी। अदालत ने कहा था कि एक संवैधानिक पद पर रहने वाले व्यक्ति को अपने बयान के प्रभाव और परिणामों का अंदाजा होना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ईडी की गिरफ्त में, 10 घंटे पूछताछ के बाद दिल्ली ले जाया गया भोजशाला पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ASI सर्वे और ऐतिहासिक साक्ष्यों पर भरोसा, भोजशाला को माना वाग्देवी मंदिर, नमाज की अनुमति देने वाला आदेश भी रद्द