24 News Update चित्तौड़गढ़, 25 अगस्त। जिले में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से वांछित 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मनासा बस स्टैंड से की गई।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित और 10 हजार रुपए का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर आया हुआ है और किसी काम से मनासा आने वाला है।सूचना को विश्वसनीय मानते हुए डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते के मनासा बस स्टैंड पहुंचे और संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी। कुछ देर बाद चुकनी की ओर से आई बस से मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति नीचे उतरा। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल, जाति पाटीदार, निवासी चुकनी, थाना मनासा, जिला नीमच, मध्यप्रदेश बताया।पुलिस टीम ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर उसकी पहचान की पुष्टि की। इसके बाद कमलेश पाटीदार को शंभूपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उसके खिलाफ दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से बना रहा था दूरीपुलिस के अनुसार आरोपी काफी सतर्कता बरत रहा था। वह अपने पास मोबाइल फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल नहीं करता था। बताया गया कि वह सुबह और शाम के समय ही घर पर रहता था, जबकि दिन में खेतों की ओर निकल जाता था और वहीं समय बिताता था। इसी वजह से पुलिस के लिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखना चुनौतीपूर्ण था। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार के साथ साइबर सेल के राज कुमार, कांस्टेबल जगदीश, देवेंद्र, सुरेश सुंडा, अरविंद, अशोक, कृष्णकांत, वीरेंद्र और रामकेश शामिल रहे। टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई और मनासा बस स्टैंड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मंदिरों में चोरी की वारदातों का खुलासा, चोरी का माल खरीदने वाले सहित पांच आरोपी गिरफ्तार गंगरार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार