प्रतापगढ। कुर्सी चाहिए तोकुछ भी संभव है फिर चाहे धुर विरोधी ही क्यों ना हो। सत्ता की मलाई चीज ही ऐसी है।जिला परिषद की सत्ता में भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के बीच समर्थन का सिलसिला आगे बढ़ता नजर आ रहा है। जिला प्रमुख चुनाव में BAP के समर्थन से भाजपा की हकरी देवी मीणा की जीत के बाद अब भाजपा ने उप जिला प्रमुख के चुनाव में BAP प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। इस सियासी गठजोड़ के तहत रमेश मइडा ने उप जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस की ओर से दिनेश जाट मैदान में हैं। जिला परिषद में कुल 25 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 11, भाजपा के 7 और BAP के 7 सदस्य हैं। भाजपा और BAP के पास संयुक्त रूप से 14 सदस्यों का समर्थन है, जो बहुमत के आंकड़े से ऊपर है। ऐसे में गठबंधन की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जबकि कांग्रेस के सामने अपने सभी सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती है। जिला प्रमुख चुनाव से शुरू हुई समर्थन की राजनीति जिला प्रमुख के चुनाव में BAP ने भाजपा प्रत्याशी हकरी देवी मीणा का समर्थन किया था। इस समर्थन के बाद भाजपा जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज करने में सफल रही। अब उप जिला प्रमुख पद पर भाजपा ने BAP प्रत्याशी रमेश मइडा के पक्ष में समर्थन देने का निर्णय लिया है। इस तरह दोनों दलों के बीच चुनावी समझ का असर जिला परिषद के दूसरे बड़े पद पर भी दिखाई दे रहा है। क्रॉस वोटिंग की चर्चा से कांग्रेस की चिंता जिला प्रमुख चुनाव के दौरान कांग्रेस के एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग की चर्चा ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। अब उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के सामने अपने 11 सदस्यों को साथ बनाए रखने की चुनौती है। दूसरी ओर भाजपा-BAP गठबंधन अपने 14 सदस्यों के समर्थन के भरोसे चुनावी मैदान में है। दोपहर 3 बजे से मतदान, शाम तक आएगा परिणाम नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि चुनाव की जरूरत रहती है तो दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रतापगढ़ जिला परिषद में उप जिला प्रमुख का चुनाव अब भाजपा-BAP गठबंधन और कांग्रेस के बीच शक्ति परीक्षण बन गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ में उप जिला प्रमुख की कुर्सी पर कांग्रेस का पलड़ा भारी, भाजपा ने चंद्री बाई को उतारा चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का दबदबा, जिला प्रमुख के बाद उप जिला प्रमुख भी पार्टी का