चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर गुरुवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने वार्ड 20 से निर्वाचित रामेश्वर लाल धाकड़ को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से वार्ड 15 की सदस्य चंद्री बाई मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों ने पार्टी सिंबल के साथ नामांकन दाखिल कर दिया है। दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। जिला परिषद में कांग्रेस के 35 में से 28 सदस्य हैं, जबकि भाजपा के खाते में केवल 7 सीटें हैं। इस लिहाज से संख्या बल कांग्रेस के पक्ष में है और रामेश्वर लाल धाकड़ की जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है। हालांकि औपचारिक परिणाम मतदान और मतगणना के बाद ही सामने आएगा। कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर लाल धाकड़ (43) पूर्व में निंबाहेड़ा तहसील की ढोरिया ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। वे बीए-बीएड शिक्षित हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी चंद्री बाई (38) करीब 15 साल पहले भदेसर पंचायत समिति की प्रधान रह चुकी हैं। वे साक्षर हैं। चुनाव के मद्देनजर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ डीएसपी और विभिन्न थानों के थानाधिकारी तैनात हैं। बाड़ाबंदी में रखे गए जिला परिषद सदस्य बसों के जरिए मतदान स्थल पहुंचेंगे। दोपहर बाद मतदान के साथ ही दोनों दलों की रणनीति और सदस्यों की एकजुटता की भी परीक्षा होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 21 साल का इंतजार खत्म, चित्तौड़गढ़ जिला परिषद में कांग्रेस की वापसी; भाजपा 7 सीटों पर सिमटी, रतनी देवी जाट 28 वोट लेकर बनीं जिला प्रमुख, भाजपा की तुलसी बाई को मिले सिर्फ 7 मत; 35 सदस्यीय परिषद में 21 वोटों से जीत, आंजना-जाड़ावत की एकजुटता भी रही चर्चा में