बूंदी। नैनवां पंचायत समिति में प्रधान चुनाव के दौरान हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। हिंडोली-नैनवां से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना और उनके साथ मौजूद लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डराया-धमकाया, धक्का-मुक्की की और बैरिकेड्स हटाकर गाड़ी पंचायत समिति परिसर में ले जाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधान चुनाव के मद्देनजर नैनवां पंचायत समिति के सामने चुंगी नाका और देई रोड की ओर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। करवर थाना प्रभारी सहदेव सिंह पुलिसकर्मियों के साथ यहां ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान विधायक अशोक चांदना अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे।पुलिस के अनुसार, बैरिकेड्स पर तैनात जवान आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहे थे। आरोप है कि विधायक और उनके साथ आए लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और उन्हें डराया-धमकाया। इसके बाद बैरिकेड्स को जबरन ऊंचा कर गाड़ी पंचायत समिति परिसर में ले जाने की कोशिश की गई। पुलिस जाब्ते ने उन्हें रोक दिया। विधायक समेत नामजद लोगों के खिलाफ मामलापुलिस ने इस मामले में विधायक अशोक चांदना के साथ हंसराज गुर्जर निवासी बोरदा, सद्दाम हुसैन निवासी नैनवां, तुलसीराम सांगोदा निवासी देई, आशुतोष नागर निवासी नैनवां, साहिद खान निवासी नैनवां और बलराम उर्फ बाबा गुर्जर निवासी नैनवां को नामजद किया है। इनके अलावा 5-6 अन्य लोगों के शामिल होने का भी आरोप है। इस संबंध में नैनवां थाने में प्रकरण संख्या 371/2026 के तहत बीएनएस की धारा 121(1), 132, 189(2) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(VA) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले का अनुसंधान जयपुर पुलिस मुख्यालय की सीआईडी-सीबी करेगी। फिलहाल एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं उदयपुर जिला प्रमुख हिम्मत सिंह झाला, पत्नी के नाम भी 37.91 करोड़ की संपत्ति उदयपुर में प्रधान चुनाव के बीच सियासी संग्राम: सुलाव में भाजपा के रणमल खेर जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले सिर्फ 2 वोट; भींडर में पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने लगाया अपहरण का आरोप