24 News Update चित्तौड़गढ़। जिला परिषद के दोनों शीर्ष पदों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। जिला प्रमुख पद पर रतनी देवी जाट के निर्वाचन के बाद गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस के रामेश्वर लाल धाकड़ ने जीत दर्ज की। धाकड़ को 28 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी चंद्री बाई को महज 7 वोट मिले।
वार्ड 20 से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए 43 वर्षीय धाकड़ पहले निंबाहेड़ा तहसील की ढोरिया ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर जश्न मनाया और नारेबाजी की। वहीं भाजपा प्रत्याशी चंद्री बाई वार्ड 15 से सदस्य चुनी गई थीं। वे करीब 15 साल पहले भदेसर की प्रधान रह चुकी हैं।
जिला प्रमुख रतनी देवी के पति एवं पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट (जगपुरा) ने दोनों पदों पर कांग्रेस की जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं, जिला परिषद सदस्यों और नेताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से सहयोग की उम्मीद कम है, इसलिए कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े वादे करने के बजाय मान-सम्मान के नाम पर समर्थन मांगा है। उपलब्ध बजट और संसाधनों के अनुसार जनता के काम किए जाएंगे। उन्होंने भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस काम करके दिखाने में विश्वास रखती है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading