जयपुर। हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य कानूनी विवाद में घिर गए हैं। जयपुर के गलतागेट थाने में उनके खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। विधायक पर एक न्यायिक अधिकारी को मकान बेचकर इलाके से चले जाने का दबाव बनाने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता का दावा है कि विधायक ने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का वीडियो भी बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, ईदगाह स्थित वन विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद याकूब खान ने यह शिकायत दी है। याकूब राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि उनके ताऊजी के बेटे मोहम्मद आरिफ सेशन जज कैडर के न्यायिक अधिकारी हैं और वर्तमान में जयपुर से बाहर पदस्थापित हैं। शिकायत के मुताबिक, मोहम्मद आरिफ ने 31 जुलाई 2025 को जयपुर के बास बदनपुरा स्थित मीणा कॉलोनी में मकान खरीदा था। आरोप है कि 10 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने समर्थकों के साथ मकान के बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने कथित तौर पर अभद्र और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए मकान बेचकर क्षेत्र छोड़ने का दबाव बनाया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का आरोपशिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि उनकी बात नहीं मानने पर चौराहे पर पीटा जाएगा। इस दौरान मकान की दीवार पर लिखे नाम की ओर बार-बार कैमरा करने और वीडियो रिकॉर्ड करने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह वीडियो विधायक की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, हालांकि बाद में उसे हटा लिया गया। इसकी क्लिप अब भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। दो बार चोरी होने और पुलिस कार्रवाई पर भी सवालशिकायतकर्ता ने मकान में दो बार चोरी होने का मामला भी उठाया है। उनका आरोप है कि दोनों घटनाओं की शिकायत गलतागेट थाने में दी गई, लेकिन एफआईआर दर्ज करने में करीब एक-एक महीने का समय लगा। दोनों मामलों की जांच लंबित होने की बात भी शिकायत में कही गई है। याकूब खान ने आशंका जताई है कि मकान खरीदने के बाद से उनके रिश्तेदार को निशाना बनाया जा रहा है और परिवार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। शिकायत में चोरी की घटनाओं के पीछे साजिश की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल गलतागेट थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती से हटाई रोक, 992 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ