24 News update उदयपुर। आधुनिक युग में शिक्षा की दिशा और भावी चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से हेरिटेज गर्ल्स स्कूल, उदयपुर ने प्रतिष्ठित संवाद सत्र ‘द सर्कल ऑफ लीडर्स’ (The Circle of Leaders) की मेजबानी की। इस विशेष समागम में शहर के प्रमुख संगठनों, प्रतिष्ठित क्लबों के प्रमुखों, कॉर्पोरेट एवं मीडिया लीडर्स और शिक्षाविदों ने एक मंच पर आकर विचार साझा किए।कार्यक्रम के दौरान हेरिटेज गर्ल्स स्कूल के डायरेक्टर श्री श्रेयांस भंडारी और प्रिंसिपल डॉ. अमिता तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में डॉ. सुरभि गांधी, श्री सिद्धार्थ पांडे और न्यूट्रैलिटी वर्ल्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मनीष कोठारी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया और संवाद में सक्रिय भागीदारी निभाई।सम्मेलन में मुख्य रूप से वर्तमान शिक्षा प्रणाली के बदलते परिदृश्य, समग्र विकास (Holistic Development) और युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर चर्चा हुई। उपस्थित वक्ताओं ने जोर दिया कि आज के दौर में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक कौशल, नवाचार, मूल्य-आधारित दृष्टिकोण और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना समय की मांग है।स्कूल प्रबंधन ने बताया कि ‘द सर्कल ऑफ लीडर्स’ जैसी पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों के अनुभवों को शिक्षा के साथ जोड़ना है, ताकि छात्राओं के लिए एक विचारशील, प्रगतिशील और भविष्य के लिए तैयार शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सके। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस सत्र में सभी प्रतिभागियों ने अपने सुझाव साझा किए और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रासंगिक व प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पर्युषण के पांचवें दिन आयड़ तीर्थ में प्रभु महावीर का जन्म वांचन समारोह, चौदह स्वप्नों के चढ़ावे में उमड़ा उत्साह गुलाबचंद कटारिया 14-15 सितंबर को उदयपुर प्रवास पर, गणपति महोत्सव में होंगे मुख्य अतिथि