प्रभु महावीर के जन्म वांचन पर गूंजा जयघोष, भक्ति में डूबा आयड़ तीर्थ चौदह स्वप्नों के दर्शन और विभिन्न चढ़ावों में श्रद्धालुओं ने उत्साह से लिया भाग आयड़ जैन तीर्थ पर आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर की 70वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई24 News Update उदयपुर, 12 सितंबर। तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन तीर्थ में आचार्य भगवंत मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज, आचार्य अचल मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज सहित ठाणा-4 के सान्निध्य में पर्वाधिराज महापर्व पर्युषण की धर्ममय धूम जारी है। आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व के तहत धर्म-ध्यान, पूजा-पाठ, सामायिक, पौषध, तप एवं तपस्या सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन आयड़ तीर्थ में मालव मार्तंड आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज की निश्रा में प्रभु महावीर स्वामी का जन्म वांचन समारोह हर्षोल्लास एवं भक्ति के साथ भव्य रूप से मनाया गया। जन्म वांचन समारोह के दौरान लक्ष्मीजी का चढ़ावा महेंद्र सिंघवी एवं बाबूलाल सिंघवी परिवार ने लिया। पारणाजी को अपने घर ले जाने के चढ़ावे की बोली रमेश मारू एवं सुरेश मारू परिवार ने ली। आज के स्वामीवात्सल्य का लाभ अंकुर-सुनिता एवं खुशी मुर्डिया परिवार ने लिया।इस अवसर पर चौदह स्वप्नों के उतारने, दर्शन करवाने, स्वर्णमाला एवं पुष्पमाला पहनाने सहित विभिन्न चढ़ावों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान भगवान महावीर स्वामी के जन्म से जुड़े विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन किया गया। इस अवसर पर चौदह स्वप्नों के उतारने एवं उनके दर्शन करवाने का विशेष आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने चौदह स्वप्नों के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। वहीं स्वर्णमाला एवं पुष्पमाला पहनाने सहित विभिन्न धार्मिक चढ़ावों में भी श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जन्म वांचन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान महावीर स्वामी के जन्म प्रसंग के साथ ही धर्मसभा में भक्ति और उल्लास का वातावरण बन गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाई। आचार्यश्री की निश्रा में आयोजित इस धार्मिक समारोह में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। पर्युषण महापर्व के दौरान आयोजित जन्म वांचन समारोह ने आयड़ तीर्थ के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर की 70वीं वर्षगांठ मनाईमहामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि जन्म वांचन समारोह के प्रसंग पर आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज की 70वीं वर्षगांठ भी आयड़ तीर्थ में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति व्यक्त करते हुए मंगलकामनाएं प्रकट कीं। आचार्यश्री की प्रेरणा से उज्जैन अभ्युदयपुरम् तीर्थ के लिए भी काफी अच्छा फंड एकत्रित हुआ।धर्मसभा में भोपाल सिंह परमार, चंद्र सिंह, अशोक जैन, राजेंद्र जावरिया, प्रकाश नागोरी, भोपाल सिंह नाहर, हेमंत सिंघवी, राजेश जावरिया, दिनेश बापना, दिलीप चेलावत, नरेन्द्र धुपिया, अभय नलवाया, कैलाश मुर्डिया, चतर सिंह पामेच, सतीश कच्छारा, दिनेश भंडारी, चिमनलाल गांधी, प्रद्योत महात्मा, रमेश सिरोया, कुलदीप मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पॉक्सो एक्ट में फरार 2000 रुपये का इनामी आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार हेरिटेज गर्ल्स स्कूल में ‘द सर्कल ऑफ लीडर्स’ सम्मेलन: शिक्षा के भविष्य पर प्रबुद्ध हस्तियों का मंथन