श्रीगंगानगर, 13 सितंबर। श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर क्षेत्र में कांग्रेस नेता एवं पूर्व पंचायत समिति प्रधान युवरेंद्र सिंह के 27 वर्षीय बेटे जैसल सिंह बराड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जैसल शनिवार दोपहर अपने परिवार के 5-ओ स्थित घर में अपने कमरे में था। बाद में कमरे में उसका शव मिला। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट पर केवल ‘I AM SORRY’ लिखा हुआ बताया गया है।

10 दिन पहले ही हुई थी सगाई

पुलिस के अनुसार जैसल की करीब 10 दिन पहले ही सगाई हुई थी। परिवार में शादी की तैयारियों और खुशियों का माहौल था। इसी बीच हुई इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। जैसल RAS परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

श्रीकरणपुर डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जैसल ने अपने दादा की लाइसेंसी 312 बोर बंदूक का इस्तेमाल किया। पुलिस ने मौके से बंदूक और सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

शाम को कमरे में पहुंचा नौकर, तब सामने आया मामला

घटना का पता शनिवार शाम करीब 5 बजे चला। घर का नौकर जैसल के कमरे में चाय देने पहुंचा। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे में जाकर उसने जैसल को मृत अवस्था में देखा और तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को करीब 6 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने शनिवार शाम कमरे से आवश्यक सैंपल जुटाए।

परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि

जैसल सिंह बराड़ कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह का इकलौता बेटा था। युवरेंद्र सिंह वर्ष 2000 से 2005 तक पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं। उनके पिता बाघ सिंह भी पंचायत समिति प्रधान रहे थे। ऐसे में परिवार की क्षेत्र में राजनीतिक पहचान रही है।

पुलिस ने सुसाइड नोट और लाइसेंसी हथियार कब्जे में लिया

पुलिस अब जैसल की मौत के पीछे की परिस्थितियों और संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। हालांकि मौके से मिले नोट में केवल ‘I AM SORRY’ लिखा होने की बात सामने आई है। पुलिस परिवार के सदस्यों सहित अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।

रविवार सुबह मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading