उदयपुर, 13 सितंबर। गणेश चतुर्थी पर बोहरा गणेशजी मंदिर में लगने वाले मेले को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 14 सितंबर को दर्शनार्थियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र से जुड़े कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, जबकि अलग-अलग दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा ने बताया कि यह व्यवस्था 14 सितंबर को सुबह 04:00 बजे से मेला समाप्त होने तक देर रात प्रभावी रहेगी। इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद प्रतापनगर की ओर से उत्तरी सुंदरवास के पीछे से बोहरा गणेशजी मंदिर की तरफ आने वाली सड़क तथा बोहरा गणेशजी मंदिर से यूनिवर्सिटी रोड होते हुए धुलकोट और महासतिया आयड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।पुलिस ने दर्शनार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों तक ही अपने वाहन लेकर जाएं और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने का प्रयास नहीं करें। तीन दिशाओं से आने वालों के लिए अलग पार्किंगप्रतापनगर और सुंदरवास की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए ज्ञानगढ़ हाउस से पहले उत्तरी सुंदरवास की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। शहर की ओर से आयड़ होकर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को धुलकोट तिराहा और महासतिया तिराहा क्षेत्र में सड़क से अलग साइड में पार्क कराया जाएगा। इसी तरह यूनिवर्सिटी रोड की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए यूनिवर्सिटी मेन गेट से पहले बेकनी पुलिया की ओर जाने वाले रोड के किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुबह से देर रात तक लागू रहेगा प्लानगणेश चतुर्थी के मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। सुबह 4 बजे से लेकर मेला समाप्ति तक प्रतिबंधित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। पुलिस ने दर्शनार्थियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाड़ेबंदी से खुली भाजपा-कांग्रेस के भरोसे की पोल, सिंघवी बोले- लोकतंत्र और जनता के भरोसे का अपमान ‘मैं’ तक सीमित नहीं भारतीय चिंतन, ‘हम’ से विश्व परिवार तक पहुंचने का संदेश : हनुमान सिंह राठौड़