24 News Update उदयपुर, 12 सितंबर। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 14 सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर अपने गृह नगर उदयपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन पर महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा, जबकि प्रशासन की ओर से अगवानी कर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कटारिया 14 सितंबर को सुबह 8:55 बजे दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे उदयपुर के लिए रवाना होकर 11:55 बजे महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां स्वागत कार्यक्रम के बाद वे अपने निवास पर पहुंचकर विश्राम करेंगे।कटारिया इसी दिन शाम 7:30 बजे सेक्टर 4 चौराहा स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित गणपति महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे उदयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।15 सितंबर को कटारिया का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद 16 सितंबर को सुबह 9:30 बजे वे उदयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम रहेगा और रात्रि विश्राम कपूरथला हाउस में करेंगे। इसके बाद वे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।कटारिया के गृह नगर उदयपुर प्रवास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हेरिटेज गर्ल्स स्कूल में ‘द सर्कल ऑफ लीडर्स’ सम्मेलन: शिक्षा के भविष्य पर प्रबुद्ध हस्तियों का मंथन उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों की मतगणना 16 राउंड में, हर राउंड में 5 वार्डों का परिणाम