24 News Update चित्तौड़गढ़, 1 सितंबर। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सुचारू बनाए रखने तथा यूरिया की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक निदेशक कृषि ने घटियावली स्थित मैसर्स स्वाभिमान व्हीट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और निम्बाहेड़ा के मोहम्मदपुरा स्थित मैसर्स महाकाल खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर सहायक निदेशक कृषि की ओर से पत्र क्रमांक 3468 एवं 3469, दिनांक 27 अगस्त 2026 के माध्यम से उर्वरक अनुज्ञापत्र निलंबित करने की अनुशंसा की गई। इसके आधार पर दोनों उर्वरक विक्रेताओं के अनुज्ञापत्र निलंबित कर दिए गए। एफएफएस पोर्टल से ही करें उर्वरकों की बिक्रीकृषि विभाग ने जिले के सभी आदान विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि उर्वरकों सहित अन्य कृषि आदानों का विक्रय नियमानुसार एफएफएस पोर्टल के माध्यम से ही किया जाए। प्रत्येक किसान को अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध कराने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज नियमानुसार प्रतिष्ठान पर संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं। 30 सितंबर तक फार्मर रजिस्ट्री का अवसरविभाग ने किसानों से 1 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंपों में पहुंचकर रजिस्ट्री करवाने की अपील की है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है, वे आवश्यक रूप से इसे पूरा करवाएं।किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार एफएफएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर उर्वरकों की खरीद कर सकते हैं। समस्या होने पर स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक अथवा संबंधित कृषि कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। कृषि विभाग ने किसानों से उर्वरकों का अनावश्यक अग्रिम भंडारण नहीं करने की अपील की है। विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गंगरार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 4 गिरफ्तार