24 News Udpate उदयपुर। सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने निकला कमलेश रास्ते में अचानक घिर गया। आरोप है कि पहले उसकी स्कूटी को कार से टक्कर मारी गई और फिर उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा था और अपहरण की सूचना मिलते ही सुखेर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने संभावित ठिकानों की तलाश करते हुए आरोपियों का पीछा किया और करीब छह घंटे के भीतर देलवाड़ा क्षेत्र के गुडली और खमनोर के जंगलों से कमलेश को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुति ईको कार जब्त करते हुए चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामले की रिपोर्ट ललिता पत्नी कमलेश, निवासी बेदला, उदयपुर ने सुखेर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार सुबह करीब 8 बजे कमलेश अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गया था। इसी दौरान मंजु डांगी, कंकु डांगी, भगवती लाल डांगी, शिवम डांगी और प्रकाश डांगी ने कार से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और कमलेश को जबरन कार में डालकर ले गए। रिपोर्ट में पूर्व में जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही गई। पुलिस के अनुसार पूरा विवाद जमीन से जुड़ा था। पुलिस ने दबाव बनाया तो जंगल में छोड़ा नहीं, छुड़ा लियाघटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर तत्काल दो विशेष टीमें गठित की गईं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा के सुपरविजन में तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पश्चिम राजेश यादव के नेतृत्व में शुरू हुई। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए टीम देलवाड़ा क्षेत्र के गुडली और खमनोर के जंगलों तक पहुंची। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आरोपी कमलेश से कथित रूप से जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराने की अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस ने जंगल में दबिश देकर कमलेश को सकुशल बरामद कर लिया। छह आरोपी गिरफ्तारपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मंजु पत्नी भगवती लाल डांगी (27), शिवम पुत्र कमल डांगी (25), कंकु बाई पत्नी कमल डांगी (50), तीनों निवासी गुडली, देलवाड़ा, राजसमंद; निर्मला पत्नी सुखलाल मीणा (21), निवासी रायता, नाई, उदयपुर; जया पत्नी धन्ना मीणा (22), निवासी गामड़ा पाल, सलूंबर और प्रकाश पुत्र कमलचंद (21), निवासी गुडली, देलवाड़ा, राजसमंद शामिल हैं। दो टीमों ने संभाला ऑपरेशनसुखेर थाना पुलिस की टीम में सीओ पश्चिम राजेश यादव, थानाधिकारी अमर सिंह, उप निरीक्षक भोपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक हरीश चन्द्र सनाढ्य, हैड कांस्टेबल श्रवण (1561), कांस्टेबल अचला राम (550), कांस्टेबल शिम्भु राम (708), महिला कांस्टेबल मुनेश, कांस्टेबल चालक बसन्त (1586) और साइबर सेल के हैड कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे। डीएसटी टीम में प्रभारी भरत योगी, सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह, हैड कांस्टेबल डितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल शक्ति सिंह और कांस्टेबल सुमेर शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मतदान और मतगणना कक्ष में पत्रकार भी नहीं ले जा सकेंगे कैमरा व मोबाइल कल समय रहते वोट डाल आना, क्योंकि शाम साढ़े 7 बजे बाड़ेबंदी की बसें होर्न मारना शुरू कर देगी