24 News update उदयपुर, 10 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के आम चुनाव के दौरान पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों के मतदान केन्द्रों तथा मतगणना केन्द्रों पर प्रवेश और कवरेज के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।आयोग के निर्देशानुसार अधिकृत पत्रकार को मतदान बूथ के अंदर जाने की अनुमति होगी, लेकिन वहां किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी अथवा वीडियोग्राफी नहीं की जा सकेगी। निर्देशों की अवहेलना होने पर संबंधित मीडियाकर्मी को मतदान केन्द्र अथवा भवन से बाहर जाने के लिए कहा जा सकेगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदान कक्ष में अधिकृत पत्रकारों को फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी अथवा मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।मतगणना के संबंध में नगरीय निकायों की मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना केन्द्र पर पत्रकारों के लिए पृथक कक्ष आरक्षित करने तथा उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई अधिकृत पत्रकार मतगणना कक्ष में जाकर मतगणना प्रक्रिया का अवलोकन करना चाहता है तो उसे कैमरा अथवा मोबाइल फोन के बिना प्रवेश दिया जा सकेगा। इस दौरान एक जिम्मेदार अधिकारी उसके साथ रहेगा, ताकि मतों की गोपनीयता एवं मतगणना प्रक्रिया प्रभावित न हो।राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने तथा अधिकृत पत्रकारों को प्रवेश-पत्र जारी करते समय निर्धारित शर्तों का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर नगर निगम समेत मावली-कानोड़ में मतदान की पूरी तैयारी; 4.33 लाख मतदाता, 331 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद जमीनी विवाद में दिनदहाड़े अपहरण की वारदात का सुखेर पुलिस ने किया खुलासा, चार महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार; ईको कार जब्त