24 News Update जयपुर. प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। प्रतियोगी परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र का गला मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से कट गया। खुद को बचाने के प्रयास में छात्र के हाथ की तीन उंगलियां भी घायल हो गईं। समय रहते राहगीरों और पुलिस की मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया।पुलिस के अनुसार, अलवर जिले के गंजखेड़ली निवासी अजय शर्मा वैशाली नगर के गांधी पथ क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। रविवार शाम करीब 6:30 बजे परीक्षा देकर बाइक से वापस लौटते समय रामनगर मेट्रो स्टेशन और सोडाला थाना क्षेत्र के बीच एलिवेटेड रोड पर अचानक हवा में लटका चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया।तेज धार वाले मांझे ने अजय की गर्दन को गहराई तक चीर दिया। अचानक हुए इस हादसे से घबराए अजय ने बाएं हाथ से मांझा हटाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनका अंगूठा और दो उंगलियां भी कट गईं। गंभीर चोट लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। राहगीरों ने कपड़े की सहायता से खून बहना रोका और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सकों के अनुसार, मांझे से लगा घाव सांस की नली के बेहद करीब था। यदि चोट कुछ और गहरी होती तो स्थिति जानलेवा भी हो सकती थी। उपचार के बाद छात्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।यह घटना एक बार फिर शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री और उसके खतरों को लेकर सवाल खड़े कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 40 इंस्पेक्टर के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से सबसे ज्यादा बदलाव; उदयपुर-अजमेर-कोटा सहित कई जगह नई तैनाती SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में SOG की कार्रवाई, लीक पेपर पढ़कर परीक्षा देने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार