24 News Update जयपुर 14 जुलाई। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जयपुर मेट्रो-II के मोबाइल मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-13 श्री विजय कुमार सिरोहीवाल के निर्देशन में दिल्ली रोड स्थित सड़वा मोड़ क्षेत्र में विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।अभियोजन अधिकारी श्री दिनेश लोहिया ने बताया कि अभियान के दौरान दोपहिया वाहन, कार, बस, ट्रक, ट्रैक्टर एवं टैक्सी सहित सभी प्रकार के वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान 35 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। इनमें आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 7 वाहनों को धारा 207 के तहत जब्त किया गया, जबकि 11 मामलों का मौके पर ही अपराध स्वीकार करने पर निस्तारण कर दिया गया।जांच के दौरान एक थार जीप का बीमा समाप्त पाया गया तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं होने पर उसे जब्त कर लिया गया। इसी प्रकार मोटरसाइकिल संख्या RJ14 36M 3500 का पंजीकरण समाप्त होने के कारण उसे भी जब्त किया गया। वहीं बस संख्या RJ32 PA 3907 में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने पर वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹4,000 का जुर्माना लगाया गया।अभियोजन अधिकारी श्री दिनेश लोहिया ने कहा कि सड़क पर आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध न्यायालय की ओर से लगातार प्रभावी और कठोर कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी बिना किसी रियायत के नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने बताया कि जयपुर मेट्रो-II मोबाइल कोर्ट द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से ऐसे विशेष जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों में अनुशासन और जागरूकता बढ़े। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक मिलेगा दाखिले का मौका उत्तर पश्चिम रेलवे में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने उत्कृष्ट रेलकर्मियों को किया सम्मानित