24 News Update जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में मंगलवार को महाप्रबंधक पंकज शर्मा की अध्यक्षता में संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में संरक्षा, यात्री सुविधाएं, ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण कार्य, पूंजीगत कार्य, रेलवे ट्रैक की फेसिंग और आय बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई।महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। निर्माण परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और ‘कवच’ प्रणाली के कार्यों में तेजी लाई जाए। मानसून के दौरान रेलवे ट्रैक की नियमित पेट्रोलिंग, विद्युत एवं सिग्नल उपकरणों की विशेष निगरानी तथा समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और अधीनस्थ कर्मचारियों की समय-समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाने पर भी जोर दिया।बैठक के दौरान उत्कृष्ट सतर्कता और संरक्षा के लिए कई रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।जयपुर मंडल के संदीप कुमार, ट्रैक मेंटेनर-1 (वरिष्ठ अनुभाग अभियंता-रेल पथ, झुंझुनू के अधीन) ने 9 जुलाई 2026 को गैंग संख्या-43 में ड्यूटी के दौरान किलोमीटर 275/12-13 पर वेल्डिंग जोड़ में फ्रैक्चर देखा। उन्होंने तत्काल जोड़ पर जॉगल्ड फिश प्लेट के बोल्ट कसवाए, लकड़ी के गुटकों की पैकिंग कराई तथा एसएसई (पी-वे) झुंझुनू को सूचना देकर मौके पर 10 किमी प्रति घंटा की स्पीड प्रतिबंध लगवाया, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।इसी प्रकार जयपुर मंडल के पवन सिंह गुर्जर, सहायक तकनीशियन (कैरिज एवं वैगन), बांदीकुई ने 9 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 12016 के बांदीकुई स्टेशन आगमन पर रोलिंग-इन निरीक्षण के दौरान कोच संख्या 251335 LWLRRM (रियर पावर कार) का आई.वी. कपलर लटकता हुआ देखा। उन्होंने तत्काल एसएसई (कैरिज एवं वैगन) बांदीकुई तथा सीसीआर जयपुर को सूचना दी, जिसके बाद एस्कॉर्टिंग विद्युत स्टाफ और कैरिज एवं वैगन स्टाफ ने खराबी दूर कर संभावित हादसा टाल दिया।जोधपुर मंडल के कालूराम बैरवा (लोको पायलट) एवं गोविंद राम (सहायक लोको पायलट) ने 11 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या UP/IISD के लोको नंबर 32486+32743/ROUE का सोनू स्टेशन पर निरीक्षण करते समय ट्रेलिंग लोको संख्या 32743/ROUE के पहिया संख्या-10 का सेकेंडरी सस्पेंशन स्प्रिंग टूटा हुआ पाया। दोनों ने तत्काल कंट्रोल कार्यालय को सूचना दी, जिसके बाद शेड की सलाह पर लोको को वहीं फेल घोषित कर दिया गया। उनकी सतर्कता से एक संभावित गंभीर रेल दुर्घटना टल गई।बैठक के अंत में महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने, रेल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मुख्यालय स्तर पर सभी आवश्यक अनुमोदनों और सहयोग का आश्वासन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई: 35 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, ओवरलोड बस पर ₹4,000 जुर्माना प्रो. कैलाश सोडाणी बने राजस्थान यूनिवर्सिटी कुलगुरु सर्च कमेटी के अध्यक्ष