24 News Update चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी में प्रयुक्त एक सीमेंट बल्कर, एक ट्रैक्टर और पांच मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। प्रारंभिक जांच में बल्कर की कंपनी सील तोड़कर करीब 6 टन सीमेंट निकालने और उसमें मिलावट कर खपाने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के निर्देशन तथा गंगरार वृत्ताधिकारी उदयसिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को 6 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि रीको औद्योगिक क्षेत्र सोनियाणा में सीमेंट से भरे बल्कर की सील तोड़कर उसमें से सीमेंट निकाला जा रहा है और उसे मिलाया जा रहा है।सूचना पर थानाधिकारी गंगरार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। सुनसान स्थान पर एक सीमेंट बल्कर, ट्रैक्टर और कई मोटरसाइकिलें संदिग्ध अवस्था में मिलीं। जांच में बल्कर की कंपनी सील टूटी मिली और उसमें से बड़ी मात्रा में सीमेंट निकाला जाना सामने आया। मौके पर मौजूद तीन लोगों से पूछताछ में सीमेंट चोरी कर उसमें मिलावट किए जाने की जानकारी सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 44.350 टन रवाना हुआ था, मिला 39.270 टनपुलिस के अनुसार परिवहन कंपनी का बल्कर क्रमांक RJ09GJ6232 गुजरात से करीब 44.350 मीट्रिक टन सीमेंट लेकर सुजानगढ़ के लिए रवाना हुआ था। जीपीएस लोकेशन के आधार पर बल्कर के सोनियाणा के रीको औद्योगिक क्षेत्र में खड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने श्री श्याम धर्मकांटा पर बल्कर में भरे सीमेंट का वजन कराया तो उसमें 39.270 मीट्रिक टन सीमेंट ही मिला। इस तरह करीब 5.08 मीट्रिक टन यानी लगभग 6 टन सीमेंट कम पाया गया।परिवहन कंपनी के प्रतिनिधि की रिपोर्ट पर गंगरार थाने में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने मामले में नाथूलाल उर्फ लालू पुत्र नारायण जाट निवासी सोनियाणा, शंकरलाल पुत्र मुंजीलाल शर्मा निवासी सोनियाणा और नारायणलाल पुत्र रतनलाल बैरवा निवासी परचुरिया को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक शिवलाल, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल श्योपत मण्डा (373), कांस्टेबल श्योजीराम (1153) और कांस्टेबल मनोज कुमार (702) शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 15 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार