24 News Update चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना क्षेत्र के सुवाणियां गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि कुछ ही देर में पति-पत्नी और बेटे के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दो शादियां कर दोनों पत्नियों से अलग रह रहे 55 वर्षीय भगवान लाल ने विवाद के दौरान अपनी दूसरी पत्नी भोमली (50) पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाते समय भोमली की मौत हो गई। मां की मौत से आक्रोशित बेटे अनिल (22) ने लाठी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे भगवान लाल की भी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची भगवान लाल की लिव-इन पार्टनर तारा (35) भी घायल हो गई।
घटना सोमवार रात करीब 9 बजे सुवाणियां गांव में खेत पर हुई। पुलिस के अनुसार भगवान लाल भैरूसिंह जी का खेड़ा का रहने वाला था। उसकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी लाडू (51) से दो बेटियां हैं, जबकि दूसरी पत्नी भोमली से दो बेटे और दो बेटियां हैं।
पुलिस के मुताबिक भगवान लाल पिछले कुछ समय से दोनों पत्नियों से अलग सुवाणियां में तारा के साथ रह रहा था। दोनों खेत पर रहते थे। सोमवार रात परिवार के कुछ लोग खेत पर पहुंचे और भगवान लाल से घर लौटने को कहा। शुरुआत में बातचीत सामान्य रही, लेकिन बाद में कहासुनी गाली-गलौज और विवाद में बदल गई।

कहासुनी के बाद पत्नी पर फायरिंग
विवाद बढ़ने पर भगवान लाल ने कथित तौर पर दूसरी पत्नी भोमली पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। भोमली की मौत की जानकारी मिलते ही उसका बेटा अनिल बुरी तरह आक्रोशित हो गया। उसने कथित तौर पर पास पड़ी लाठी उठाकर पिता भगवान लाल पर हमला कर दिया। लाठी से किए गए कई वारों के बाद भगवान लाल की मौके पर ही मौत हो गई। पिता-पुत्र के बीच हो रहे झगड़े को रोकने के लिए भगवान लाल के साथ रह रही तारा भी बीच में पहुंची। इसी दौरान वह भी लाठी की चोट से घायल हो गई। उसे पहले चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस, FSL ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही गंगरार थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस ने मामले में अनिल और लाडू को डिटेन किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों के अलग-अलग रहने, भगवान लाल के तारा के साथ रहने और पहले से चले आ रहे पारिवारिक विवादों को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

पुराने विवाद और रंजिश के एंगल पर भी जांच
गंगरार डीएसपी उदय सिंह चुंडावत ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद अचानक हिंसक हुआ या इसके पीछे पहले से कोई रंजिश अथवा विवाद चल रहा था। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading