24 News Update जयपुर। उदयपुर और राजस्थान आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर चल रहे आरयूबी लॉन्चिंग कार्य के चलते कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। सबसे बड़ा असर उत्तर पश्चिम रेलवे की उस रेलसेवा पर पड़ेगा जो चंडीगढ़ से उदयपुर सिटी तक संचालित होती है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का रूट और स्टॉपेज जांचने की अपील की है।रेलवे प्रशासन के अनुसार खैरथल-पड़ीसल और पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 95 और 106 पर आरयूबी लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। इसी कारण कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इसकी जानकारी दी। सबसे अहम बदलाव गाड़ी संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी रेलसेवा में किया गया है। यह ट्रेन 10 मई 2026 को अपने निर्धारित रूट रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के बजाय रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में ट्रेन अटेली, नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इसके अलावा गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेलसेवा और 14321 बरेली-भुज रेलसेवा का मार्ग भी बदला गया है। दोनों ट्रेनें फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर रींगस होकर संचालित होंगी।गाड़ी संख्या 19566 देहरादून-ओखा रेलसेवा, 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा और 12916 दिल्ली-साबरमती रेलसेवा भी परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।वहीं गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा को जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी मार्ग के बजाय डेगाना-रतनगढ़-लोहारू होकर चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रेन मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर और लोहारू स्टेशनों पर ठहरेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 92.75 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तारफर्जी ट्रेडिंग ऐप से 92.75 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर देशविरोधी गतिविधियों पर एटीएस की बड़ी कार्रवाई