24 New sUpdate जयपुर। डूंगला थाने में पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और पुलिस के प्रति आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के विरोध में सोमवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें मंत्री पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। “‘मंत्री तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ और ‘राजस्थान पुलिस जिंदाबाद’ के नारों से सोमवार को जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा, जब सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे।” राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन सुबह 10 बजे जयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने पुलिस सम्मान और मनोबल से जुड़े मुद्दों को उठाया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रिछपाल सिंह पूनिया ने कहा कि पुलिसकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करते हैं, ऐसे में उनके प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री का व्यवहार पुलिस बल की गरिमा और सम्मान के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस एक अनुशासित बल है और सेवारत पुलिसकर्मी संगठनात्मक सीमाओं के कारण खुलकर अपनी बात नहीं रख सकते, इसलिए सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उनके सम्मान की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मामले में उचित कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को जिला स्तर से बढ़ाकर प्रदेशव्यापी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के सम्मान और मनोबल से जुड़े इस मुद्दे पर राज्यभर के सेवानिवृत्त जवानों को एकजुट किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चौहटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक और एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार झटका मुबारक : कॉमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा, 6 महीने में दाम हो गए डबल