जहाजपुर, 2 जून (सूरज वर्मा )। जहाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नेट पेपर लीक प्रकरण तथा विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का नेतृत्व कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, दूध सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। वहीं पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परिवहन लागत बढ़ी है, जिससे अन्य आवश्यक वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि कृषि लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बेरोजगारी और आर्थिक संकट को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन में नेट पेपर लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा गया कि भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, जिला अस्पताल को जनभावनाओं के अनुरूप उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने, तथा जहाजपुर-देवली मार्ग पर लंबे समय से बंद पड़े सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने की मांग की गई। स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता भी जताई गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जहाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुर्गों से भरी पिकअप ट्रक में घुसी, चालक की दर्दनाक मौत, मुर्गियों को वाहनों ने कुचला!!