24 News Update जयपुर। राजस्थान में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बुधवार देर रात बड़ी खबर सामने आई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट मैंस परीक्षा 2026 के तहत लेवल-1 संस्कृत और लेवल-2 के साइंस-मैथ्स व संस्कृत विषय का परिणाम जारी कर दिया है। बाकी विषयों के नतीजे भी जल्द जारी किए जाएंगे।
बोर्ड ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं। अभ्यर्थी अब ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि फिलहाल कुछ विषयों का परिणाम जारी किया गया है, जबकि शेष विषयों के परिणाम भी प्रक्रिया पूरी होते ही घोषित किए जाएंगे।
दरअसल, रीट मैंस 2026 परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा दो पारियों में हुई थी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 27 फरवरी को बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और अभ्यर्थियों से निर्धारित शुल्क के साथ आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब परिणाम जारी किए गए हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में कुल 7759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें लेवल-1 के 5636 पद और लेवल-2 के 2123 पद शामिल हैं।
रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट RSSB Rajasthan पर जाकर “Candidate Corner” सेक्शन में “Results” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद “REET Mains Result 2026” लिंक के जरिए पीडीएफ डाउनलोड कर रोल नंबर से परिणाम देखा जा सकता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading