24 News Upadte जयपुर। पूरा सिस्टम भ्रष्ट है, सड़ांध मार रहा है। जहां जिसको मौका मिल रहा है सिस्टम में छेद कर रहा है। ना कोई देखने वाला ना सुनने वाला। गलत करने वालों के लिए कोई पनिशमेंट नहीं है, जो पकड़े जाते हैं उनको हर बार सिस्टम बचा रहा है। फिर जेल भरा अपवाद क्यों रहे। जेलों के बाहर खड़े प्रहरी चाहे जितने चौकन्ने दिखें, लेकिन भीतर की दीवारें हर बार एक ही सवाल पूछती नजर आती हैं—आखिर जेल में मोबाइल पहुंचता कैसे है? क्या कोई मिस्टर इंडिया बनकर अदृश्य होकर आता है और चुपचार गायब हो जाता है। या फिर जेल के अंदर काम करने वाले लोग मिले हुए होते हैं जो पैसों के लालच में ये सब करते हैं। उससे भी बड़ा सवाल, हर बरामदगी के बाद भी वह चेहरा सामने क्यों नहीं आता जो इस पूरे खेल की असली कड़ी होता है।
जयपुर की सेंट्रल जेल में एक बार फिर मोबाइल फोन मिलने की घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कहानी वहीं आकर रुकती दिख रही है—मोबाइल मिल गया, मामला दर्ज हो गया, जांच शुरू हो गई। मगर जेल के भीतर यह प्रतिबंधित सामान पहुंचाने वाला नेटवर्क आखिर कब बेनकाब होगा, इसका जवाब अब भी फाइलों में कैद है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5:45 बजे जेल में नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वार्ड नंबर-9 की बैरक नंबर-4 के पीछे बने शौचालय के पास एक काले रंग का MTRM-26 मोबाइल फोन लावारिस हालत में पड़ा मिला। मोबाइल में सिम कार्ड नहीं था, जबकि बैटरी अलग से बरामद हुई।
घटना के बाद जेल प्रशासन की ओर से लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। कारागृह प्रबंधक विजय सिंह ने रिपोर्ट सौंपते हुए बरामद सामग्री पुलिस के हवाले कर दी।
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर मोबाइल जेल परिसर तक पहुंचा कैसे और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। हालांकि सवाल यह भी है कि हर बार जांच की सुई केवल “अज्ञात” तक ही क्यों घूमती रह जाती है।
जेलों में मोबाइल मिलना अब अपवाद नहीं, बल्कि एक ऐसे समानांतर सिस्टम का संकेत बन चुका है, जहां बिना अंदरूनी मिलीभगत के कुछ भी संभव नहीं माना जाता। कैदियों तक मोबाइल पहुंचाने वाले हाथ आखिर किनके संरक्षण में काम करते हैं, यह रहस्य हर बरामदगी के बाद और गहरा होता जा रहा है।
विडंबना यह है कि जिन पर जेल के भीतर अपराध रोकने की जिम्मेदारी है, शक की उंगलियां बार-बार उन्हीं दीवारों की ओर उठने लगती हैं। मगर हर बार की तरह इस बार भी सवालों के जवाब जांच पूरी होने तक टल गए हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading