24 News Update जयपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), नई दिल्ली की ओर से रविवार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET री-एग्जाम 2026 को लेकर राजस्थान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपील जारी की है। राजस्थान पुलिस ने कहा है कि परीक्षा के दौरान पेपर लीक, नकल या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 8764514102 पर सूचना दें।पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने में सहयोग करने की अपील की है। राजस्थान पुलिस ने संदेश में कहा कि “सजग पुलिस, निष्पक्ष परीक्षा” के संकल्प के साथ परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता पर नजर रखी जा रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और समय रहते सूचना देकर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।हेल्पलाइन नंबर: 8764514102 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उठो, जागो, जैक—चैक जुगाड़ और सेटिंग बिठाओ!!! राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर से हटा बैन, 5 जुलाई तक होंगे तबादले, ग्रेड थर्ड टीचर फिर हाथ मलते रह गए!! बिना टिकट ट्रेन यात्रा पर अब लगेगा 500 रूपए का जुर्माना: 13 साल बाद रेलवे ने बढ़ाई पेनल्टी, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम