24 News Upadate जयपुर। शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के रेलवे कर्मचारी महेश तंवर (45) ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महेश रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत था और शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे क्वार्टर में रहता था। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने आई है। इसमें उसने पत्नी और बच्चों के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद और पारिवारिक परेशानियों का जिक्र किया है।
पुलिस के अनुसार महेश का शव सुबह करीब 5 बजे शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला। बताया जा रहा है कि उसने अलसुबह करीब 4 बजे ट्रेन के सामने छलांग लगाई। आत्महत्या से पहले उसने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा और उसकी फोटो परिचितों व दोस्तों को वॉट्सऐप पर भेजी थी। पुलिस अब सुसाइड नोट और उसके आधार पर सामने आए आरोपों की जांच कर रही है।

5 साल से पत्नी से चल रहा था केस
सुसाइड नोट में महेश ने लिखा कि वह पत्नी और बच्चों से परेशान था तथा दोनों के बीच करीब 5 साल से कानूनी विवाद चल रहा था। उसने यह भी लिखा कि वह हर महीने मेंटेनेंस दे रहा था, लेकिन पत्नी उसके और उसके माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती थी और तलाक भी नहीं दे रही थी। नोट में उसने पत्नी के मायके पक्ष के कई लोगों पर भी परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। महेश ने एक पुलिसकर्मी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में उसने दावा किया कि उसकी पत्नी की ओर से थाने में शिकायतें किए जाने पर उसे परेशान किया जाता था और उसके पक्ष की बात नहीं सुनी जाती थी। उसने एक अन्य मामले की जांच में रिश्वत लेकर परेशान करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, ये सभी आरोप सुसाइड नोट में लिखे गए हैं और पुलिस जांच के बाद ही इनकी पुष्टि हो सकेगी।

माता-पिता के लिए लिखी भावुक बातें
सुसाइड नोट में महेश ने अपने माता-पिता का भी जिक्र किया। उसने लिखा कि उसके माता-पिता को उसके बाद परेशान नहीं किया जाए और उनके लिए रेलवे से मिलने वाली किसी भी सहायता का लाभ उन्हें दिया जाए। उसने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनकी सेवा नहीं कर पाया। महेश ने अंतिम संस्कार को लेकर भी अपनी इच्छा लिखी। उसने कहा कि उसका अंतिम संस्कार उसके भतीजे विशाल और सपना के हाथों कराया जाए। साथ ही उसने शव को चंदलाई नहीं ले जाने और माता-पिता के पास ही अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading