उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में छोटी-सी मदद भी बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे सकती है। इसी भावना के साथ खेरोदा निवासी एवं वर्तमान में उदयपुर के सेक्टर-4 में रहने वाले मदनलाल बोकड़िया ने 25 नवंबर को भीण्डर पंचायत समिति क्षेत्र के दो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की। इस पहल के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ली और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुरा (केदारिया) में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को कॉपियां, पेंसिल, रबर और शार्पनर सहित आवश्यक स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई। इस सेवा कार्य में उदयपुर निवासी अंकित कुमार खोखावत और दिनेश कुमार कोठारी ने भी आर्थिक सहयोग किया। खेड़ली विद्यालय में सामग्री का खर्च स्वयं मदनलाल बोकड़िया और आंशिक रूप से दिनेश कुमार कोठारी ने वहन किया, जबकि सुंदरपुरा विद्यालय में सामग्री का पूरा खर्च अंकित कुमार खोखावत ने उठाया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति सुंदरपुरा के अध्यक्ष निर्भयसिंह राणावत, प्रधानाध्यापक अजय कुमार और मुकनाराम सहित शिक्षक विक्रमसिंह, दुर्गालाल गुर्जर, महेन्द्र, गजेन्द्रराज पुरोहित और मंजू कुमारी जाट उपस्थित रहे। इस दौरान निर्भयसिंह राणावत, मदनलाल बोकड़िया और दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। स्टेशनरी बड़ाला बुक स्टोर के व्यवस्थापक प्रवेश बड़ाला ने रियायती दरों पर उपलब्ध कराई और अपने वाहन से दोनों विद्यालयों तक पहुंचाई। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भामाशाहों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद पत्र भी सौंपे। इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री मिली और शिक्षा में सामाजिक सहभागिता का संदेश भी गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उप जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा का दांव, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी को कमान; कांग्रेस ने उदयलाल डामोर पर लगाया भरोसा