24 news Update बांसवाड़ा। पंजाबी सिंगर और सोशल मीडिया स्टार गोल्डकिंग बलजीत सिंह शनिवार को ढाई किलो सोना पहनकर बांसवाड़ा पहुंचे। उनके गले और शरीर पर कुल सोने की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें सोना पहनकर घूमने का शौक है और वे इसे पूरा करते हैं।गोल्डकिंग ने बताया कि उनका संगीत करियर “हर हर मोदी-घर घर मोदी” गाने के बाद काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्हें अपनी अलग पहचान मिली और लोग अब उन्हें अच्छी तरह जानने लगे हैं।उन्होंने आगे बताया कि वे 45 दिनों तक साधारण रूप में महाकुंभ में रहे और इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि सिख समुदाय के लिए उनके कार्य सराहनीय हैं। बचपन से ही उनका गाने का शौक रहा है और वे अपने पैशन को फॉलो कर रहे हैं। गोल्डकिंग आज शाम 7 बजे रतलाम मार्ग स्थित गणगौर वाटिका में होने वाले गरबा कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसवाड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात: 58 वर्षीय महिला की सिर कुचलकर हत्या, गहने लूटकर फरार हुए बदमाश; ग्रामीणों का धरना, परिजनों को मुआवजे की मांग फर्जी एजुकेशन संस्था ने बेरोजगार युवाओं से लाखों की ठगी की, वेलफेयर संस्था के नाम पर 180 युवाओं से वसूले पैसे, नौकरी देने का झांसा देकर गायब हुई टीम