24 News Update उदयपुर, 19 मई। गुलाबचंद कटारिया 23 मई से तीन दिवसीय उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे चित्तौड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा उदयपुर में आमजन की समस्याएं सुनने के लिए जनसुनवाई भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कटारिया 23 मई को सुबह 11:25 बजे विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से अपने निजी आवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होंगे। चित्तौड़गढ़ में वे अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सिल्वर जुबली एवं गौरव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात्रि 9:30 बजे उदयपुर लौटकर विश्राम करेंगे। 24 मई को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक राज्यपाल उदयपुर स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे, जहां वे आमजन की समस्याएं सुनेंगे। तीन दिवसीय प्रवास के बाद राज्यपाल कटारिया 25 मई को सुबह 11:45 बजे विमान से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला सुरक्षा को लेकर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट सक्रिय, 3 युवक डिटेन, 2 बाइक जब्त आकाशवाणी उदयपुर ने निकाली वाकाथॉन, 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का दिया संदेश