24 News Update उदयपुर, 19 मई। आकाशवाणी उदयपुर द्वारा आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य वाकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आकाशवाणी की समृद्ध विरासत, लोकसेवा और जनसंचार में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को आमजन तक पहुंचाना रहा।वाकाथॉन की शुरुआत फतेहसागर ओवरफ्लो पॉइंट से हुई, जो यूआईटी सर्किल, उपकार स्टोर मार्ग, पंचवटी सर्किल और लोक कला मंडल होते हुए मोहता पार्क स्थित आकाशवाणी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।उप महानिदेशक (आकाशवाणी एवं दूरदर्शन) राजेंद्र नाहर ने बताया कि आकाशवाणी ने अपने 90 वर्षों के सफर में स्वतंत्रता आंदोलन, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, 1971 के युद्ध सहित आधुनिक भारत के निर्माण के अनेक ऐतिहासिक पड़ावों को करीब से देखा और देश को जोड़ने का कार्य किया है। इसी उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि 15 मई को आयोजित संगीत संध्या के बाद वाकाथॉन उसी श्रृंखला का अगला आयोजन था। इसमें आकाशवाणी उदयपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समनुदेशितियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विशेष टी-शर्ट और टोपी पहनकर ढोल-नगाड़ों के साथ “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” का संदेश देते हुए शहरवासियों को जागरूक किया। वाकाथॉन को राजेंद्र नाहर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक निर्मल पुरोहित तथा कार्यक्रम प्रमुख विनोद शर्मा ने नेतृत्व किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 23 मई से तीन दिवसीय उदयपुर दौरे पर रहेंगे पंजाब के राज्यपाल कटारिया, सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई जनगणना ड्यूटी से गायब 136 कार्मिकों को नोटिस, 6 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा