24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी सादा वस्त्रों में संवेदनशील क्षेत्रों में गुप्त निगरानी कर कार्रवाई कर रही हैं।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा के निर्देशन में चलाए जा रहे डिकॉय ऑपरेशन के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने घंटाघर और हिरणमगरी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन एवं अनुचित व्यवहार करने वाले 3 व्यक्तियों को डिटेन किया है। साथ ही 2 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।पुलिस के अनुसार कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा पार्क, स्कूल-कॉलेज के आसपास, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले इलाके तथा महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ या अभद्रता की आशंका वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, फब्तियां कसने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट अब तक कुल 28 लोगों को अनुचित व्यवहार, शराब सेवन और अन्य अपराधों में पकड़ चुकी है। आने वाले दिनों में भी संवेदनशील क्षेत्रों में सादा वेश में गश्त और निगरानी जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पर्यटकों को अवैध रूप से भ्रमण कराने के आरोप में युवक पर कार्रवाई 23 मई से तीन दिवसीय उदयपुर दौरे पर रहेंगे पंजाब के राज्यपाल कटारिया, सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई