लखनऊ, 17 जून 2026। लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. ओमकार उपाध्याय ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. अमरीका सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों शिक्षाविदों ने विश्वविद्यालय से जुड़े अनुभवों, शैक्षणिक गतिविधियों और डायस्पोरा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रो. अमरीका सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं और उन्होंने विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय में लगभग 34 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। विश्वविद्यालय के विकास, शिक्षा और शोध क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भेंट के दौरान प्रो. ओमकार उपाध्याय और प्रो. अमरीका सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़े पुराने संस्मरण साझा किए। साथ ही डायस्पोरा गतिविधियों, शोध, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और युवाओं के लिए नए अवसरों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रो. अमरीका सिंह ने डायस्पोरा क्षेत्र में प्रो. उपाध्याय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, “आपके प्रत्येक कार्य में हमारा सकारात्मक सहयोग रहेगा।” इस अवसर पर दोनों शिक्षाविदों ने शिक्षा, शोध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर आगे भी सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिल्ली अग्निकांड: रेस्टोरेंट से होटल तक फैली आग, 21 की मौत; कई विदेशी नागरिक भी शामिल, 37 लोगों को बचाया गया पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर: 7 करोड़ लोगों को मिलेगा 8.25% ब्याज, इसी महीने खाते में आएगा पैसा