24 News Update नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में ऊपर स्थित होटल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। मृतकों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों के कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते छह मंजिला इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। राहत और बचाव अभियान के दौरान 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें बेसमेंट में फंसे कई लोग भी शामिल थे।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट से शुरू हुई और ऊपर संचालित फ्लोरिश स्टे होटल तक पहुंच गई। होटल में देश-विदेश से आए कई लोग ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ विदेशी नागरिक चिकित्सा उपचार के लिए दिल्ली आए थे और पास स्थित अस्पतालों के कारण इस होटल में रुके हुए थे।दिल्ली फायर सर्विस के जनसंपर्क अधिकारी ए.के. मलिक ने बताया कि शुरुआती चरण में सात दमकल वाहन भेजे गए थे, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाद में संसाधन बढ़ाए गए। दमकलकर्मियों ने सबसे पहले बेसमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकाला और फिर ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग धुएं और लपटों से बचने के लिए खिड़कियों और बालकनियों की ओर दौड़े। पूरे इलाके में चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया।दिल्ली के उपराज्यपाल तरूणजीत सिंह संधु ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत, चिकित्सा सहायता और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं। अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।यह हादसा एक बार फिर राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं और भवन सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल राहत और जांच का काम जारी है तथा मृतकों की पहचान और विदेशी नागरिकों की संख्या की पुष्टि की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जापान बना रहा दांत उगाने वाली दवा: क्या डेंचर और इम्प्लांट का दौर खत्म होने वाला है?