केंद्र सरकार ने ईपीएफ ब्याज दर को दी मंजूरी; लगातार तीसरे साल नहीं हुआ बदलाव, ईपीएफओ 3.0 में एटीएम-यूपीआई से निकासी की तैयारी

नई दिल्ली। देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों में जमा रकम पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस फैसले का फायदा देश के 7 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाताधारकों को मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) इसी महीने जून 2026 में खाताधारकों के खाते में ब्याज की राशि जमा करना शुरू कर सकता है। ईपीएफओ ने लगातार तीसरे साल ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है।

सवाल-जवाब में समझें पीएफ ब्याज से जुड़ी पूरी जानकारी

सवाल: सरकार ने ईपीएफ ब्याज दर को लेकर क्या फैसला लिया है?
जवाब: केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी है। इससे पहले केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में यह दर तय की गई थी।

सवाल: खाते में ब्याज का पैसा कब आएगा?
जवाब: ईपीएफओ के अनुसार जून 2026 के भीतर खातों में ब्याज क्रेडिट किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

सवाल: कितने लोगों को फायदा मिलेगा?
जवाब: देश के 7 करोड़ से ज्यादा ईपीएफ सदस्य इस फैसले से लाभान्वित होंगे।

लगातार तीसरे साल 8.25% पर कायम ब्याज दर

ईपीएफओ ने 2023-24 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत की थी। इसके बाद 2024-25 और अब 2025-26 के लिए भी इसे बरकरार रखा गया है।

मार्च 2022 में ईपीएफ ब्याज दर घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दी गई थी, जो करीब चार दशक के निचले स्तर पर थी। इससे पहले 2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी।

पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा ब्याज वित्तीय वर्ष 2015-16 में 8.8 प्रतिशत मिला था। वहीं 2013-14 और 2014-15 में यह दर 8.75 प्रतिशत रही थी।

ईपीएफओ 3.0 में एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पैसा

ईपीएफओ जल्द ही खाताधारकों के लिए नई सुविधाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है। ईपीएफओ 3.0 के तहत पीएफ से पैसे निकालने की प्रक्रिया आसान होगी।

नई व्यवस्था में खाताधारक एटीएम और यूपीआई के जरिए फंड निकाल सकेंगे। इसके अलावा ऑटो क्लेम सेटलमेंट और सीधे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।

क्लेम सेटलमेंट होगा तेज, पेपरवर्क होगा कम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद 5 लाख रुपए तक के क्लेम ऑटोमेटिक सेटल किए जा सकेंगे। इससे क्लेम मिलने का समय 10 से 20 दिन से घटकर 2 से 5 दिन तक हो सकता है।

आधार से जुड़े खातों के लिए प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। चेक की फोटो या पासबुक अपलोड करने जैसी जरूरतें खत्म हो सकती हैं।

पैसे निकालने की 13 कैटेगरी घटाकर सिर्फ 3 ग्रुप

ईपीएफओ पैसे निकालने की मौजूदा 13 जटिल कैटेगरी को कम करके तीन आसान ग्रुप में बदलने की तैयारी कर रहा है।

जरूरी खर्च: बीमारी, शादी और पढ़ाई के लिए।
आवास: घर खरीदने या लोन चुकाने के लिए।
विशेष परिस्थिति: बेरोजगारी या रिटायरमेंट के समय।

इसके अलावा नौकरी बदलने पर पीएफ बैलेंस नए नियोक्ता के खाते में ऑटोमेटिक ट्रांसफर करने की सुविधा भी विकसित की जा रही है। इससे कर्मचारियों को पुराने संस्थान के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading