24 News Update जयपुर। राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। प्रदेशभर के करीब 700 निजी अस्पतालों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 25 अगस्त से राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के तहत मिलने वाली सुविधाएं बंद कर देंगे।भुगतान में देरी और बिलों में कटौती का आरोपराजस्थान एलायंस ऑफ ऑल हॉस्पिटल एसोसिएशन ने शुक्रवार को साफ कहा कि आरजीएचएस के तहत इलाज करने वाले अस्पतालों और फार्मा स्टोर्स को लंबे समय से भुगतान नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं, जब भुगतान होता है तो बेवजह बिलों में कटौती कर दी जाती है। इन हालातों से निजी सेक्टर के अस्पताल और दवा विक्रेता दोनों ही परेशान हैं।शिकायतों पर नहीं हो रही कार्रवाईएसोसिएशन ने बताया कि इस संबंध में कई बार सरकार को शिकायतें सौंपी जा चुकी हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरी में 25 अगस्त से आरजीएचएस के तहत ओपीडी, आईपीडी और दवाइयों की आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया गया है।पहले भी दी थी चेतावनीगौरतलब है कि जुलाई में भी निजी अस्पताल संचालकों ने आरजीएचएस सेवाएं बंद करने का ऐलान किया था। हालांकि, 14 जुलाई को हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख शासन सचिव से बातचीत के बाद उन्होंने अपना निर्णय टाल दिया था। लेकिन अब दोबारा सेवाएं बंद करने की चेतावनी ने सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अपराध से बरी सरकारी कर्मचारी को जेल अवधि का मिलेगा वेतन और परिलाभ: राजस्थान हाईकोर्ट स्टेट क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी: MP के कुख्यात पारदी गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार