ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत सालमगढ़ और पारसोला पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जयपुर 10 मई। उदयपुर रेंज महानिरीक्षक के निर्देशानुसार और प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस ने वांछित अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सालमगढ़ और पारसोला थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सालमगढ़ पुलिस: 8 साल से फरार 5-5 हजार के इनामी गिरफ्तारसालमगढ़ थानाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत कार्रवाई करते हुए 8 साल से फरार दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रमेश मीणा निवासी भागामण्ड और बन्शीलाल मीणा निवासी ठिकरीया वर्ष 2018 में पुलिस बल पर हमले, तोड़फोड़ और डकैती जैसे गंभीर मामले में वांछित थे। इन दोनों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्त बन्शीलाल को दबोचने में कांस्टेबल बहादुर (110) की विशेष भूमिका रही।पारसोला पुलिस: आगजनी के मामले में 14 आरोपी गिरफ्तारपारसोला थाना पुलिस ने पाटला बावड़ी गांव में घरों में आगजनी और तोड़फोड़ करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी राकेश कटारा ने बताया कि 3 मई 2026 को गांव में नाथूलाल मीणा और विनोद-मुकेश के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें नाथूलाल की मृत्यु हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित होकर मृतक के परिजनों और समर्थकों ने 4 मई की सुबह आरोपी पक्ष के घरों पर हमला बोल दिया। भीड़ ने घरों के केलू फोड़ दिए और अनाज (मक्का, गेहूं, चना), कपड़े, ज्वेलरी व घरेलू सामान को आग के हवाले कर दिया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ।पुलिस ने पीड़ित लालूराम मीणा की रिपोर्ट पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 14 आरोपियों मालिया, गमाना मीणा, भगजी मीणा, भगवान लाल मीणा, लक्ष्मण मीणा, खानाराम मीणा, होमा मीणा, गोतीया मीणा, थावरचंद मीणा, नारिया मीणा, पिंटू मीणा, गणेश मीणा, प्रकाश मीणा और खानूराम मीणा निवासी पाटला बावड़ी मंडी फला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।जिला पुलिस ने अपील कि है किसी भी विवाद में कानून को हाथ में न लें। हिंसा और आगजनी जैसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस द्वारा कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान सचिवालय के जनसंपर्क विभाग में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, समय रहते पाया गया काबू