24 News update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में बहनों ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को उनके कार्यालय पर राखी बांधी और भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। विधायक ने सभी बहनों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है। क्षेत्र की बहनों ने मुझे राखी बांधकर जो स्नेह और आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए अत्यंत सम्मान और भावनात्मक क्षण है। मैं बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र की बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा।आक्या ने कहा कि बहनों और बेटियों का सम्मान समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। भारत सरकार व राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक कृपलानी ने बंधवाई कलाई पर राखी, भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और संस्कारों का दिया संदेश रक्षाबंधन पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास से सराबोर हुआ के सूंदा,आंजना परिवार में गूंजा प्रेम का पर्व