24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का पावन पर्व रक्षाबंधन निम्बाहेड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रक्षाबंधन की पवित्र परंपरा को निभाते हुए राखी बंधवाई तथा समस्त विधानसभा क्षेत्रवासियों सहित प्रदेशवासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।रक्षाबंधन के अवसर पर विधायक कृपलानी ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी निम्बाहेड़ा के प्रमुख पेट्रोल पंप संचालक एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित प्रकाश शारदा की बहन एवं अजमेर निवासी श्रीमती मंजूलता माहेश्वरी से राखी बंधवाई। श्रीमती माहेश्वरी ने विधायक कृपलानी की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता से वातावरण भावुक हो उठा।राखी बंधवाने के बाद विधायक कृपलानी ने श्रीमती माहेश्वरी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और जीवनभर एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में रिश्तों की मजबूती और पारिवारिक संस्कारों की सुंदर परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज और परिवार को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाली मजबूत कड़ियां हैं। रक्षाबंधन हमें रिश्तों में प्रेम, सम्मान, विश्वास और अपनत्व बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि राखी की यह पवित्र डोर प्रत्येक परिवार में प्रेम और विश्वास को और मजबूत करे तथा हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।विधायक कृपलानी द्वारा वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बंधवाने की यह आत्मीय परंपरा सामाजिक एवं पारिवारिक रिश्तों के प्रति उनके जुड़ाव को भी दर्शाती है। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने विधायक कृपलानी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की इस भावनात्मक परंपरा के साक्षी बने। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व बन्धुत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र में विशाल रक्तदान शिविर, 155 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने रक्तवीरों की हौसला आफजाई कर सौंपे प्रमाण-पत्र विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने विधायक आक्या को बांधी राखी