24 News Update उदयपुर, 28 अगस्त। रक्षाबंधन पर उदयपुर के रोडवेज बस स्टैंड में उमड़ी भीड़ के बीच चोरों ने एक महिला को निशाना बना लिया। उदयपोल चौराहे स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर चित्तौड़गढ़ जाने वाली बस में चढ़ते समय महिला के गले से करीब आधा तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। बस में बैठने के बाद महिला ने गले पर हाथ लगाया तो मंगलसूत्र गायब था। उसने बस में आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।मामला सूरजपोल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार रक्षाबंधन के चलते गुरुवार दोपहर रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान करीब 2 बजे चित्तौड़गढ़ जाने वाली बस स्टैंड पर पहुंची। बस में सीट पाने की जल्दबाजी में यात्री एक साथ बस की ओर बढ़े और देखते ही देखते चढ़ने के दौरान भीड़ लग गई। इसी भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर ने महिला के गले से मंगलसूत्र पार कर दिया।महिला अपने बेटे के साथ चित्तौड़गढ़ जाने के लिए बस में सवार हुई थी। बस करीब 10 मिनट बाद रवाना हुई, लेकिन सीट पर बैठने के बाद महिला को मंगलसूत्र गायब होने का पता चला। उसने तत्काल बस के भीतर और आसपास तलाश की, मगर मंगलसूत्र नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने मामले में किशन सालवी निवासी चित्तौड़गढ़, हाल माली कॉलोनी उदयपुर की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट में किशन सालवी ने बताया कि उसकी पत्नी ललिता बेटे के साथ चित्तौड़गढ़ जा रही थी। बस में चढ़ने के दौरान ही उसके गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया।मामले की जांच कर रहे एएसआई तेजसिंह ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के प्लेटफॉर्म और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भीड़ के बीच संदिग्ध की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। जेबकतरों से सावधान रहने की हो रही थी अपीलरक्षाबंधन को लेकर बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक थी। रोडवेज प्रबंधन की ओर से यात्रियों को लगातार जेबकतरों और चोरों से सावधान रहने की अपील भी की जा रही थी। इसके बावजूद बस में चढ़ने की अफरा-तफरी के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भीड़ में घूम रहे संदिग्धों की पहचान में जुटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेलगांव में सुविधाओं के विस्तार और बेहतर रखरखाव पर फोकस, संभागीय आयुक्त खजान सिंह ने किया निरीक्षण राजस्थान पुलिस का एक्शन: नागौर, टोंक, कोटपूतली और दौसा में बड़ी कार्यवाहियां; हथियार सप्लायर, साइबर ठग, नकली नोट गिरोह और मर्डर का पर्दाफाश