24 News Update जयपुर। आगामी 28 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक किशनगढ़–गेगल-कायड़- ब्यावर मार्ग तथा किशनगढ़- गेगल-कायड़- अजमेर मार्ग के आसपास यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने भारी वाहन चालकों को इस मार्ग से न गुजरने व वैकल्पिक मार्ग अपनाने की एडवाइजरी जारी की है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी के सिंह ने बताया कि उक्त समयावधि में इन मार्गों पर ट्रैफिक कंजेशन की स्थिति बन सकती है। आमजन की सुविधा एवं सुगम यातायात संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेलर एवं अन्य मालवाहक वाहन) को सलाह दी गई है कि वे 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किशनगढ़–गेगल-कायड़-ब्यावर एवं किशनगढ़–गेगल-कायड़- अजमेर मार्ग पर कायड़ एवं गेगल टोल के रास्ते से गुजरने से परहेज करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। संबंधित जिलों की पुलिस को डायवर्जन प्लान प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।एडीजी वी.के. सिंह ने कहा कि इस संबंध में सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार माध्यमों तथा अन्य संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि वाहन चालक पूर्व योजना बनाकर यात्रा करें और अनावश्यक असुविधा से बच सकें।पुलिस प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, जिससे सभी के लिए सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जल जीवन मिशन प्रकरण: हाईकोर्ट से पीयूष जैन सहित पांच आरोपियों को जमानत राजुवास वीसी नियुक्ति विवाद: राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को नोटिस जारी कर मांगा जवाब