24 न्यूज अपडेट, जयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा समयपालनता मे सुधार करने हेतु 05 रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। गाडी संख्या 14807, जोधपुर-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 08.08.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह आगामी ओदशों तक सूरत स्टेशन पर निर्धारित समय 17.34 बजे आगमन 17.39 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 17.39 बजे आगमन व 17.44 बजे प्रस्थान, वापी स्टेशन पर निर्धारित समय 19.44 बजे आगमन 19.46 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 19.48 बजे आगमन व 19.50 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से दादर पहुॅचेगी। गाडी संख्या 16507, जोधपुर-केएसआर बैगलुरू एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.08.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह आगामी ओदशों तक अपने मार्ग के नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत, नवसारी स्टेषनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। गाडी संख्या 16533, भगत की कोठी- केएसआर बैगलुरू एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.08.25 से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह आगामी ओदशों तक अपने मार्ग के आणंद, वडोदरा, सूरत स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। गाडी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा जो दिनांक 08.08.25 से अजमेर से प्रस्थान करेगी वह आगामी ओदशों तक नडियाद स्टेशन पर निर्धारित समय 15.04 बजे आगमन 15.06 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 15.02 बजे आगमन व 15.04 बजे कर अपने निर्धारित समय से मैसूरू पहुॅचेगी। गाडी संख्या 16531, अजमेर-केएसओर बैगलुरू रेलसेवा जो दिनांक 11.08.25 से अजमेर से प्रस्थान करेगी वह आगामी ओदशों तक अपने मार्ग के नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में तैनात दो जवान हादसे का शिकार, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी राजस्थान में अपराधियों पर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 2 दिन में 2903 बदमाश गिरफ्तार