24 News Upadte जयपुर। रेलवे द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु जयपुर-रेवाडी-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09727, जयपुर-रेवाडी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.05.26 से 03.06.26 तक (04 ट्रिप) जयपुर से 19.10 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 00.50 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09728, रेवाडी-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.06.26 से 04.06.26 तक (04 ट्रिप) रेवाडी से 01.30 बजे रवाना होकर 07.00 बजे जयपुर पहुॅचेगी।यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ, मालाखेडा, अलवर व खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ पुलिस का नशा माफिया पर महाप्रहार, दो बड़े तस्करों की ₹3.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज चौहटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक और एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार