24 News Update जयपुर। प्रदेश के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक प्रवेश के लिए इस वर्ष भी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली से चयन किया गया। इस प्रक्रिया का शुभारंभ शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने बटन दबाकर किया। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वर्ष 3737 विद्यालयों ने लॉटरी प्रक्रिया में भाग लिया, जिसमें 50,657 आवेदनकर्ताओं द्वारा 78,205 विद्यालय चॉइस भरी गई। लॉटरी के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को 25 जून तक अपनी ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी। रिपोर्टिंग केवल एक ही चयनित विद्यालय में मान्य होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रदेश को बड़ी सौगात : 1001 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के लिए 1915 करोड़ की स्वीकृति, नागौर बायपास समेत कई हाईवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी भरतपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सदर बयाना पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा, अब तक कुल 7 गिरफ्तारियां