24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा खारवाल-खारोल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अध्यापक शिवराज खारोल की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य मे अजमेर जिले के केकड़ी शहर मे समाज का स्नेह मिलन एंव सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम मे खारवाल खारोल समाज समिति कोटा संभाग अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल सहित समाज संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज के कई प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अंचलों से आयोजन मे मे शिरकत करने वाले समाज संगठन पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्ति शिक्षक शिवराज खारोल के शैक्षिक एंव सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पहार एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस पर समाज के प्रबुद्धजनो ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा में बालिका शिक्षा, युवाओं के रोजगार, सामाजिक एकता तथा कोटा शहर में प्रस्तावित समाज छात्रावास निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और सामूहिक एकता के साथ समाज हितार्थ कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम मे कोटा संभाग अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल कोटा, संरक्षक – दानमल खारवाल, रामनाथ खारवाल शोली, अजमेर शहर अध्यक्ष- राजेश खारोल समाजसेवी- सेवानिवृत अध्यापक मदनलाल खारोल रामसर, लक्ष्मण जी फतेहगढ़, राजेश, प्रेमजी खारवाल बोरखंडी, एडवोकेट पन्नालाल खारोल सेवना वरिष्ठ अध्यापक भागचंद खारोल मालपुरा सहित कई वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षाविद एवं समाज के सामाजिक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading